बिलासपुर। नाबालिग का न्यूड वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी का केस दर्ज किया गया है। युवक ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर वायरल वीडियो को अपने हैंडसेट से अपलोड किया था। मामले में दिल्ली की एनसीआरबी टीम ने डिटेक्ट कर पुलिस को भेजा था।
टीआई परिवेश तिवारी के अनुसार पुलिस को एनसीआरबी के साइबर टीम से यह जानकारी मिली कि बिलासपुर के नेहरू नगर से इंस्टाग्राम में युवक ने अपनी आईडी से नाबालिग स्कूली छात्रा का वीडियो अपलोड किया था। मोबाइल को डिटेक्ट करने के बाद कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा गया। इस पर पुलिस ने आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपी युवक की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने युवक की पहचान घुरू अमेरी निवासी गोकुल कुमार यादव 34 वर्ष के रूप में की। पुलिस ने आरोपी गोकुल यादव को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह लड़की को नहीं जानता है और न ही पहचानता है। उन्होंने बताया कि उसके मोबाइल पर वीडियो आया था, जिसे अपनी इंस्टाग्राम की आईडी से अपलोड किया था।
0 संबंधित राज्यों की पुलिस करती है कार्यवाही
नाबालिग और स्कूली बच्चियों के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस पर निगरानी के लिए एनसीआरबी को निर्देशित किया है, जिस पर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर महिला और बच्चों के वायरल हो रहे वीडियो की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। कार्यवाही के लिए संबंधित राज्यों की पुलिस को सूचित कर भेजा जाता है।







