बिलासपुर। तोरवा थाना अंतर्गत हेमू नगर रेलवे लाइन के पास अज्ञात दो युवकों ने दंपती से चाकू की नोक पर मोबाईल लूट की घटनरा को अंजाम दिया। पुलिस ने प्रार्थी जितेन्द्र तांडी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 309 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार जितेन्द्र तांडी निवासी हेमू नगर रेड डायमंड होटल में रिसेप्शनिष्ट के पद पर कार्यरत है। 9 मई की रात लगभग 12 बजे अपनी पत्नी गुड्डी बाग के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर जा रहे थे। जबवे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि रायपुर जाने वाली ट्रेन विलंब से चल रही है। जिसके चलते दोनों पैदल होटल लौट रहे थे। रात्रि करीब 1.30 बजे जब वे रेलवे तोरवा ओवरब्रिज से पहले पहुंचे तब दो अज्ञात युवक मिले, जिन्होने ऑटो की पेशकश की। मना करने के बावजूद दोनों युवक पीछा करने लगे। जब दंपती सुनसान हेमू नगर र्रेलवे लाइन के बगल की सड़क से होते हुए हनुमान मंदिर के सामने पहुंचे, तभी उनमें से एक ने चाकू निकाला और धमकी देते हुए जितेन्द्र की पत्नी से मोबाइल लूट लिया। लूटा गया मोबाइल वीवो कंपनी का था, जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रूपए बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ जांच प्रारंभ कर दी है।







