Home » सीपत थाना क्षेत्र में ट्रेलर चालक से लूट … तीन अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज
छत्तीसगढ़

सीपत थाना क्षेत्र में ट्रेलर चालक से लूट … तीन अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज

सीपत। ग्राम खाडा कोलवासनी मोड़ के पास एक ट्रेलर चालक से लूटपाट की घटना सामने आई है। मामले में सीपत पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) और 309 (6) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी नरेन्द्र कुमार लहरे जो ग्राम लेवई नवापारा (ख) का निवासी है और ट्रेलर चालक के रूप में कार्यरत है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि तीन माह से गोविंद राठौर निवासी हरदीबाजार कोरबा का ट्रेलर चला रहा है। 4 अगस्त को वह कोरबा के दीपका खदान से कोयला लोड कर जयरामनगर रेलवे साइड में खाली करने के बाद खाली ट्रेलर लेकर पुनः खदान की ओर लोट रहा था। रात करीब 1 बजे ग्राम खांडा कोलवासरी मोड़ के पास तीन अज्ञात युवकों ने पेशन प्रो बाइक से ट्रेलर को जबरन रोक लिया। इसके बाद दो युवक ट्रेलर के केबिन में घुसकर चालक के साथ गाली गलौच और मारपीट करने लगे और पैसे की मांग की। विरोध करने पर युवकों ने चालक की जेब से 1300 नगद और एक सैमसंग मोंबाईल लूट लिया। तीसरा युवक बाइक स्टार्ट रखा था। दोनों आरोपी बाइक में बैठकर पफरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रार्थी ने दावा किया है कि वह उन्हें पहचान सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Search

Archives