जांजगीर-चांपा। पूर्व सैनिक की कार आई-20 अनियंत्रित होकर हसदेव नदी में गिर गई। रास्ते से गुजर रहे एक युवक ने घटना के तुरंत बाद नदी में छलांग लगा दी और कार चालक की जान बचा ली।
जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब एक बजे पूर्व सैनिक श्यामलाल राठौर किसी काम के लिए अपनी कार से निकला था। बताया जा रहा है ि क वह अपनी कार आई-20 से कोरबा आ रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। सड़क से गुजर रहे युवक अनिश शर्मा ने नहर में कूदकर पूर्व सैनिक श्याम राठौर की जान बचाई। उसने कार का दरवाजा तोड़कर श्यामलाल को बाहर निकाला। कुछ देर बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अनिश शर्मा के भले काम के लिए पीठ थपथापाई है।







