Home » बस की भीषण टक्कर में कार चालक की मौत, दो लोग घायल, बस चालक फरार
छत्तीसगढ़

बस की भीषण टक्कर में कार चालक की मौत, दो लोग घायल, बस चालक फरार

जगदलपुर । राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में रविवार की सुबह एक यात्री बस ने सामने से आ रही कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, घटना के बाद से बस चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव निवासी युवक अपने परिवार के 2 सदस्यों के साथ सुबह 8 बजे अपनी कार से गीदम जाने के नाम पर निकला था। कार चालक जैसे ही कोंडागांव जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में दूधगांव के पास पहुंचा कि जगदलपुर से रायपुर के लिए निकली कांकेर रोडवेज की बस ने सामने से टक्कर मार दी।
घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बस में बैठे यात्रियों को भी चोट आई, कार चालक की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी लगते ही कोंडागांव थाना प्रभारी के साथ ही स्टाफ मौके पर  पहुंचे। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि मृतक के परिजन भी अस्पताल आ गए। घटना के बाद से बस चालक की तलाश की जा रही है। जबकि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

Search

Archives