Home » सीएएफ जवान ने खुद को मार ली गोली, आत्महत्या से मचा हड़कंप, कांकेर में था पोस्टेड
छत्तीसगढ़

सीएएफ जवान ने खुद को मार ली गोली, आत्महत्या से मचा हड़कंप, कांकेर में था पोस्टेड

कांकेर। सीएएफ जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान का नाम चंद्रशेखर यादव बताया जा रहा है। जवान अभी कांकेर में पोस्टेड था। मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान ही जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। जवान चंद्रशेखर यादव धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि जवान की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पदस्थ जवान चंद्रशेखर यादव हलवा चौकी में मोर्चा ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान उसने खुद को गोली मार ली। 15वीं बटालियन बीजापुर बी कंपनी का जवान था। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले और आत्महत्या की वजह जानने में जुट गई है।

Search

Archives