Home » बच्चे के परिजनों तक पहुंची पुलिस, बिलासपुर से बस में सवार होकर पहुंच गया था पाली
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

बच्चे के परिजनों तक पहुंची पुलिस, बिलासपुर से बस में सवार होकर पहुंच गया था पाली

बिलासपुर। महाराणा प्रताप चौक से एक बालक बस में अकेला सवार हो गया और पाली पहुंच गया। बस के कंडक्टर की नजर बालक पर पड़ी। उसे पाली पुलिस को सौंपा गया था। पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी हुई थी।

बस मालिक सोहेल शर्मा ने सिविल लाइन थाना में सूचना दी कि एक बालक उनके बस में है। उसके साथ परिजन नहीं हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा तत्काल बालक को वापस लाने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा थाना पाली में प्रभारी अभिनव कांत सिंह के सहयोग से उक्त बालक को सुरक्षित बस से उतारकर वापस सिविल लाइन थाना लाया गया। साथ ही उसके माता पिता से संपर्क कर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।

Search

Archives