रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार को होगा। साय मंत्रिमंडल में कौन-कौन विधायक शामिल होंगे। इस बात पर मुहर लग चुकी है। दिल्ली के नेताओं से नाम फाइनल होने के बाद राजभवन प्रपोजल भेज दिया गया है। राजभवन में लखनलाल देवांगन और श्याम बिहारी जायसवाल भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में शुक्रवार की सुबह 11 बजे के बाद शुरू होगा। स्टेट गैरेज के अधिकारियों को भी गाड़ी तैयार करने का निर्देश दिया जा चुका है। स्टेट गैरेज के जिम्मेदारों का कहना है, कि उनकी तरफ से 11 गाडिय़ां तैयार करवाई जा रही हैं। इन गाडिय़ों को निर्देश मिलने के बाद पुलिस लाइन भेज दिया जाएगा।
मंत्री बनने की रेस में ये सबसे आगे
मंत्री बनने की रेस में बृजमोहन अग्रवाल, ओपी चौधरी, गुरु खुशवंत साहेब, धरमलाल कौशिक, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, रामविचार नेताम, लखनलाल देवांगन या प्रेमचंद पटेल, डोमन लाल कोर्सेवाडा, सिद्धेश्वरी पैकरा और लक्ष्मी राजवाड़े का नाम आगे चल रहा है।







