कोरबा। एक 27 वर्षीय युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। सरगबुंदिया रेलवे समपार फाटक धनीराम स्कूल के पास यह हादसा हुआ है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि युवक को ट्रैक के पास दिखाई देने पर लोको पायलट ने कई बार हॉर्न बजाया। साथ ही ट्रेन की गति को धीमी भी किया, लेकिन युवक मालगाड़ी के सामने कूद गया। मामले की सूचना उरगा पुलिस को दी गई है।







