जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा क्षेत्र में दिनदहाड़े उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। व्यापारी राइस मिल से कैश लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान वह एक दुकान के सामने रूका। यहां पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों ने स्कूटी की डिक्की में रखा 3 लाख कैश पार कर दिया। इसकी शिकायत व्यापारी ने अकलतरा थाना में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शिकायत में व्यापारी चिराग अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि गाड़ी की डिक्की में 3 लाख कैश लेकर घर लौट रहे थे। दुकान के पास चंद सेकंड के लिए रूके थे। इसी दौरान स्कूटी में रखी गई रकम को चोरों ने पार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।







