Home » जंगल में मिला बुजुर्ग का जला हुआ शव… हत्या या आत्महत्या ? पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़

जंगल में मिला बुजुर्ग का जला हुआ शव… हत्या या आत्महत्या ? पुलिस जांच में जुटी

बलरामपुर। जिले के राजपुर खुटनपारा निवासी 72 वर्षीय मुद्रिक सोनी दोपहर 12 बजे अपने घर से बिना बताए निकला था। परिजन शाम तक तलाश करते रहे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। शाम को आखरी बार 4.30 बजे राजपुर बस स्टैंड पर देखा गया था।

पस्ता थाना प्रभारी विमलेश सिंह ने बताया कि झलरिया गांव के सरपंच ने सूचना दी कि जंगल में एक व्यक्ति का शव जली हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर परिजनों और ग्रामीणों को बुलाया गया।ै जांच में स्पष्ट हुआ कि मृतक को आखिरी बार शिवम बस में बैठते देखा गया था। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। मृतक मुद्रिका सोनी सोनार समाज के कर्मठ और जुड़ाव रखने वाले व्यक्ति थे। उनके निधन से सोनार समाज को काफी क्षति हुई है। सूचना पर सोनार समाज के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सोनी, उपाध्यक्ष राम आशीष सोनी सहित समाज के अनेक लोग मौके पर पहुंचे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

Search

Archives