Home » पुलिस चौकी में ही चल रहा था ‘रिश्वत का खेल’, एसीबी ने चौकी प्रभारी और एएसआई को दबोचा
छत्तीसगढ़

पुलिस चौकी में ही चल रहा था ‘रिश्वत का खेल’, एसीबी ने चौकी प्रभारी और एएसआई को दबोचा

बैकुंठपुर। कानून के रखवालों पर ही जब कानून का शिकंजा कस जाए तो सवाल उठना लाज़मी है। बचरापोड़ी पुलिस चौकी में पदस्थ चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ और एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को एंटी क्राइम ब्रांच की अंबिकापुर टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीबी ने ट्रैप बिछाया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर चौकी भेजा गया। जैसे ही रकम ली गई, टीम ने मौके पर ही दबिश देकर दोनों अफसरों को पकड़ लिया।

सूत्रों के अनुसार, यह पूरा ऑपरेशन सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ जारी है और वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस महकमे में इस कार्रवाई को बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। अब सवाल यह है कि क्या इस मामले में और नाम सामने आएंगे या यहीं पर कहानी थम जाएगी।

Search

Archives