Home » ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट
छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बलौद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर, जशपुर, दुर्ग, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, बिजली चमकने और बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

Search

Archives