Home » खूनी विवाद… अवैध संबंध का शक, घर में घुसकर तलवारों से हमला, बुजुर्ग की मौत, 7 घायल
छत्तीसगढ़

खूनी विवाद… अवैध संबंध का शक, घर में घुसकर तलवारों से हमला, बुजुर्ग की मौत, 7 घायल

रतनपुर। रतनपुर थान क्षेत्र के पेंडरवा गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात ने क्षेत्र के लोगों को दहला दिया। अवैध संबंध के शक में भड़के तीन आरोपियों ने एक परिवार के घर में घुसकर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस खूनी हमले में 75 वर्षीय मुराद बी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 मासूम बच्चों समेत कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सुरश श्रीवास, उसका बेटा सुमीत श्रीवास और नैतिक श्रीवास तलवार लेकर गांव के शेख सलीम और चांदी खान को खोजते हुए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सुरेश को अपनी पत्नी के शेख सलीम से कथित अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते आरोपियों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि जब दोनों नहीं मिले तो घर में मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों पर ही जानलेवा हमला बोल दिया।

हमले के दौरान घर में चीख पुकार और अफरा तफरी मच गई। तलवार के वार से कई लोग लहूलुहान हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला अवैध संबंध के शक से उपजे खूनी हमले का बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Search