Home » दीपका माइंस से बाइक की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में बड़े आराम से बाइक लेकर जाते दिखा चोर
छत्तीसगढ़

दीपका माइंस से बाइक की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में बड़े आराम से बाइक लेकर जाते दिखा चोर

कोरबा। दीपका खदान के वाहन स्टैंड से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज को खगाला गया तो वीडियो में बड़े आराम से चोर बाइक लेकर जाता दिखा। इसके बाद विभाग हरकत में आ गया।

मिली जानकारी के अनुसार दीपका खदान से विगत दिनों एमटीके 2 में कार्यरत दूजेराम शोवेल आपरेटर की बाइक क्रमांक सीजी 12 एन 3611 को चोरों ने पार कर दिया। उस समय कर्मी अपनी ड्यूटी कर रहा था। घटना दोपहर लगभग 2.15 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी एमटीके 01 और एमटीके 02 से बाइक की चोरी हो चुकी है। कर्मचारियों ने प्रबंधन से आग्रह किया है कि दूसरे एमटीके में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए, जिससे चोरी की घटना पर अंकुश लग सके।

Search