Home » बिलासपुर में दही हांडी बांधने के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में दही हांडी बांधने के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक

करंट से झुलसने के बाद सिम्स ले जाया गया

बिलासपुर। राजीव गांधी चौक के पास दही हांडी बांधते वक्त एक युवक हादसे का शिकार हो गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से रेहान खान नामक युवक करंट से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और दही हांडी कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जानकारी जुटा रही है।

Search