Home » भाई-भाई का विवाद बना हिंसक… दंपती ने हंसिया से किया हमला, मामला दर्ज
छत्तीसगढ़

भाई-भाई का विवाद बना हिंसक… दंपती ने हंसिया से किया हमला, मामला दर्ज

मस्तूरी। थाना अंतर्गत चौकी मल्हारर क्षेत्र के ग्राम बिनैक में बीते दिन शुक्रवार को आपसी लेनदेन के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। घटना में एक भाई ने अपने ही सगे भाई के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, वहीं उसकी पत्नी ने भी नुकीले हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

पुलिस ने पूरे मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। प्रार्थी कमलेश कुमार जांगड़े निवासी ग्राम बिनैका ने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर 25 को शाम लगभग 6.30 बजे वह गांव के साप्ताहिक बाजार से घर लौटा। इस दौरान उसने अपने भाई नवधरम जांगड़े से पूर्व में दिए गए उधार का पैसा वापस मांगा। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि नवधरम ने मां बहन की अश्लील गालियां देते हुए प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी। और हाथ मुक्के से मारपीट कर दी। विवाद के दौरान आरोपी की पत्नी आशा जांगड़े भी मौके पर पहुंची ओर झगड़े में शामिल हो गई। प्रार्थी के अनुसार आशा ने हाथ में रखे हंसिए से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे उसके सिर में गहरी चोट लगी और खून बहने लगा। घटना को प्रार्थी की पत्नी चितरेखा देवी जांगड़े और पिता गुलाब फूल जांगड़े ने देखा और शोर मचाकर बीच बचाव किया। घटना के बाद घायल कमलेश ने पुलिस सहयता केंद्र मल्हार में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नवधरम जांगड़े और उसकी पत्नी आशा जांगड़े के खिलाफ धारा 115, 296, 351 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 0/25 दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

Search

Archives