Home » दारू नहीं पिलाने पर बेहोश होते तक पीटा, नगदी औऱ मोबाइल गायब मिले
छत्तीसगढ़

दारू नहीं पिलाने पर बेहोश होते तक पीटा, नगदी औऱ मोबाइल गायब मिले

0 इमलीडुग्गु और बालको के दो मामलों में अपराध दर्ज 

कोरबा। मुफ्त की शराब नहीं मिलने पर लोगों ने मिलकर मारपीट को अंजाम दिया।

कोतवाली थानांतर्गत इमलीडुग्गू बाईपास निवासी दिलीप दास ड्रायवरी का काम करता है। 15 अगस्त को शाम करीब 4 बजे नदी में नहाने गया था। नहाकर वापस आ रहा था। इसी दौरान इमलीडुग्गू मुक्तिधाम के पास टंकी यादव एवं उसके अन्य दोस्त बैठे हुये थे। दिलीप दास को देखकर टंकी ने उसे बुलाया और बोला कि आज हम लोगों को दारू पिला। दिलीप ने कहा कि मेरे पास पैसा नहीं है, मैं नहीं पिला सकता। इतने में टंकी यादव और उसके साथी तू हम लोगों को दारू नहीं पिलाएगा, कहते हुए गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। सभी ने उसे जमीन में घसीटते हुये हाथ-मुक्का से मारपीट की। पिटाई से दिलीप बेहोश हो गया था। पड़ोसी विक्रम ठाकुर और उसकी मां श्याम कुंवर उसे घर ले गए। होश में आने के बाद उसे पता चला कि पर्स एवं मोबाईल गायब है। पर्स में लगभग 6000 रूपये रखे हुए थे। दिलीप को शक है कि टंकी यादव एवं उसके साथी के द्वारा मोबाइल एवं पैसे निकाले होंगे। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने दिलीप दास की रिपोर्ट पर टंकी यादव एवं उसके अन्य साथी के विरुद्ध धारा 115(2), 119, 296, 3(5), 351(2) ठछै के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

एक अन्य घटना में भी दारू को लेकर विवाद हुआ। नेहरू नगर बालको निवासी अनमोल हठीले जूता- चप्पल सिलाई का काम करता है। 16 अगस्त को वह शाम लगभग 4ः30 बजे अपने काम से लालघाट गया था। इसी दौरान पठान दुकान के पास खड़े कुछ अज्ञात व्यक्ति आये और बोले हम लोगों को दारू पिला। अनमोल ने कहा कि मेरे पास पैसा नहीं है तो गाली- गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का और डण्डा से मारपीट की। उक्त अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध बालको थाना में धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) भादवि के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

Search

Archives