Home » जंगल में युवती से मारपीट व दुपट्टे से गला दबाकर मारने की कोशिश, फरार दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

जंगल में युवती से मारपीट व दुपट्टे से गला दबाकर मारने की कोशिश, फरार दो आरोपी गिरफ्तार

कबीरधामकबीरधाम में पुलिस ने हत्या के प्रयास और बंधक बनाए जाने के मामले में दो आरोपियों को गिफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती अपने परिचित से मिलने गई थी।  22 मई की शाम वह अपने पुराने परिचित रवि मरकाम के घर चली गई, जहां उस समय रवि मौजूद नहीं था। रवि ने बाद में उसे कॉल कर अपनी गाड़ी में अपने साथी अजीत मरकाम के साथ बिठाया और उसे बदौरा जंगल की ओर ले गया। जंगल में दोनों के बीच शादी कर साथ रहने की बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान रवि ने युवती से मारपीट की और दुपट्टे से गला दबा दिया। जिससे वह बेहोश हो गई।

मरा हुआ समझकर युवती को जंगल के एक पत्थरनुमा खोह (गुफा) में छिपाकर फरार हो गए।  23 मई की शाम को पंडरिया क्षेत्र के कुछ युवक पिकनिक मनाने बदौरा जंगल पहुंचे, जहां उन्हें युवती की हल्की आवाज सुनाई दी। युवकों ने साहस और सजगता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला। तत्काल 112 को सूचना दी। 112 की टीम द्वारा युवती को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पंडरिया ले जाया गया, जहां से युवती को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। फिलहाल, युवती विस्तृत बयान देने की स्थिति में नहीं है। प्रारंभिक पूछताछ में युवती द्वारा उक्त घटनाक्रम की जानकारी दी गई है।

पूछताछ और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। वारदात में शामिल दोनों आरोपी रवि मरकाम  20 वर्ष निवासी मुनमुना व अजीत मरकाम को  हिरासत में लेकर थाना कुकदूर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 140(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को बीते रविवार की देर शाम गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

जिले के एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने नागरिकों से अपील किया है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके। पिकनिक में गए युवकों की सराहना की है। उनकी तत्परता से एक युवती की जान बच गई जो सराहनीय है।

Search

Archives