Home » नर्स से छेड़छाड़ का प्रयास, अस्पताल में सुरक्षा को लेकर नर्सों ने उठाई आवाज
छत्तीसगढ़

नर्स से छेड़छाड़ का प्रयास, अस्पताल में सुरक्षा को लेकर नर्सों ने उठाई आवाज

कांकेर। कांकेर में दो दिन पूर्व रात में एक युवक ने नर्स के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। बढ़ती आपराधिक मामलों को लेकर कांकेर जिला अस्पताल के कर्मी और स्टाफ नर्स आक्रोशित हैं। अस्पताल में सुरक्षा को लेकर स्टाफ नर्सों ने आवाज उठाई है। जिसमें मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

नर्सों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन को सुरक्षा संबंधी चिंताओं को गंभीरता से लेना चाहिए और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। जिला अस्पताल में कई सीसीटीवी कैमरों अब भी बन्द पड़े हैं। पुलिस सहायता केंद्र खोला गया है लेकिन किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल रही है, जिस नर्स के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है अगर अन्य स्टाफ द्वारा मदद नहीं की जाती तो एक गंभीर घटना हो सकती थी। मामले की शिकायत थाना में कई गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है ।

लगातार अस्पताल में स्टाफ नर्स व अन्य स्टाफ के साथ हो रही घटनाओं से सभी स्तभ्द हैं। लोग यहाँ पहुंच कर दुर्व्यवहार भी करते हैं।  कर्मचारियों की मांग है सुरक्षा तगड़ी की जाए और कड़े नियम बनाये जाए ताकि कर्मचारी निश्चिंत होकर मरीजो की सेवा कर सके।

Search

Archives