Home » कपड़ा व्यवसायी पर हुआ हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल
छत्तीसगढ़

कपड़ा व्यवसायी पर हुआ हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल

कोरबा। कोरबा जिले के पुराना बस स्टैंड में शाम को एक कपड़ा व्यवसायी पर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर उसके साथ मारपीट की। इस हमले में व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम कपड़ा व्यवसायी गुलाम मोहम्मद अपने काम पर जा रहे थे। इसी दौरान उन पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले से व्यवसायी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Search

Archives