बिलासपुर। मोबाईल नहीं मिलने से नाराज 7वीं की छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की नादानी से पूरे परिवार में मातम छा गया।
मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर निवासी सोम जायसवाल पिता देवानंद जायसवाल 13 वर्ष जो आत्मानंद स्कूल में कक्षा 7वीं का छात्र था। विगत रात अपने पिता के साथ सो रहा था। जिसकी तबियत खराब थी। पिता ने उसे सोने के लिए कहा और सुबह मोबाईल चलाने के लिए कहा। पिता के सोते ही वह उठकर वहां से चला गया। जब रात को छात्र की दादी की नींद खुली तो देखा कि छात्र बाथरूम में फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिसे तत्काल परिजन सिम्स लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।







