Home » परिचित महिला को झांसा देकर किया दुष्कर्म, कहा किराये के मकान में सामान व्यवस्थित करना है मेरे साथ चलो
छत्तीसगढ़

परिचित महिला को झांसा देकर किया दुष्कर्म, कहा किराये के मकान में सामान व्यवस्थित करना है मेरे साथ चलो

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केवटी में एक शख्स ने बांदे से एक शादीशुदा महिला 2 बच्चे की मां झांसा दिया कि किराये का मकान लिया हूं सामान व्यवस्थित करना है, मेरे साथ चलो। महिला उसके झांसे में आ गई और स्कूटी में बैठकर उसके साथ चली गई। मकान में पहुंचते ही आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।पीड़िता ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है कि ग्राम बांदे निवासी भोलानाथ विश्वास से जान पहचान हो गई थी। दोनों आपस में एक दूसरे से मोबाइल के माध्यम से बातचीत भी करते थे। इसी बीच आरोपी भोलानाथ विश्वास पिता गुरुपद विश्वास (34) निवासी ग्राम बांदे थाना बांदे ने कहा कि ग्राम केवटी में किराए का रूम लिया हूं। मकान के सामान को व्यवस्थित करना है मेरे साथ चलो। आरोपी स्कूटी में पीड़िता को ग्राम केवटी ले गया, जहां आरोपी द्वारा पीड़िता के मना करने के बावजूद उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना भानुप्रतापपुर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया है।

Search

Archives