कांकेर। एक युवती ने शादी का प्रलोभन देकर छह वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप एक युवक पर लगाया है। आरोपी युवक ने बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र की युवती ने सिंगारभाटा निवासी सागर देवनाथ (38) पर आरोप लगाया है। युवती के अनुसार, सागर ने शादी का झांसा देकर वर्ष 2020 से 13 मई 2026 तक उससे शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी द्वारा मारपीट भी की जाती थी। आरोपी आए दिन युवती से झगड़ा भी करता था।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि सागर देवनाथ के खिलाफ वर्ष 2017 में भी धारा 495, 494, 498(ए), 506(बी) के तहत मामला दर्ज था।







