Home » यूपी के जौनपुर में हादसा : श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर में घुसी, 4 की मौत, इनमें 3 महिलाएं शामिल
छत्तीसगढ़

यूपी के जौनपुर में हादसा : श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर में घुसी, 4 की मौत, इनमें 3 महिलाएं शामिल

रामलला के दर्शन करके काशी जा रहे थे

जौनपुर। बालाजी ट्रेवल्स के दुर्ग पासिंग बस नंबर सीजी 07 सीटी 4681 में सवार होकर छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने अयोध्या गए थे। वहां से वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान जौनपुर में बस आगे चल रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं हैं।

जानकारी के अनुसार 4 मृतकों में तीन महिलाएं आशा भवाल (30), रेखा बानिक, गुलाव देवी (32) कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र की रहने वाली थीं। जबकि मृतक बस ड्राइवर दीपक यूपी का रहने वाला था।

एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया- बस के आगे ट्रेलर चल रहा था ओवरटेक के दौरान ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस ट्रेलर से जा भिड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हादसा इतना भयानक था कि आगे का केबिन पिचक गया।

घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर जाम रहा, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया। हादसा वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर के पास हुआ

पखांजूर से बैठे थे सभी यात्री

यूपी में जिस बस से हादसा हुआ है वो बस दो महीने पहले ही अर्जुदा, बालोद निवासी वेद सोनकर ने खरीदी है। ट्रेवल्स का नाम बालाजी है। जिसने बस की बुकिंग की उसका नंबर बंद आ रहा है। सारे यात्री पखांजूर से बैठे थे। बस की बुकिंग भी वहीं से हुई है। बस में दो ड्राइवर सवार थे। जिसमें अर्जुदा, बालोद निवासी ड्राइवर सुरक्षित है। दुर्ग निवासी ड्राइवर की मौत हो गई है।

Search

Archives