Home » पाराघाट टोल प्लाजा में हुआ हादसा … अनियंत्रित हाईवा जा घुसी टोल बूथ में, लाखों का नुकसान
छत्तीसगढ़

पाराघाट टोल प्लाजा में हुआ हादसा … अनियंत्रित हाईवा जा घुसी टोल बूथ में, लाखों का नुकसान

बाल-बाल बचे कर्मचारी

मस्तूरी। पाराघाट टोल प्लाजा में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां एक हाईवा वाहन चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टोल बूथ में घुस गया। टोल बूथ को भारी नुकसान हुआ है। इस घटना में टोल प्लाजा के बुथ नंबर 06 को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा प्रबंधक विकास सिंह ने मस्तूरी थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। विकास सिंह जोकि वर्तमान में पाराघाट टोल प्लाजा के प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। रिपोर्ट के अनुसार 24 जुलाई की रात लगभग 10 बजे हाईवा सीजे 05 बीजेड 0929 का चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बूथ नंबर 06 में घुस गया, जिससे टोल बूथ की संरक्षना समेत अंदर रखे कीमती उपकरण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही विकास सिंह टोल प्लाजा में कार्यरत कर्मचारी नितिन सिंह ने दी। सूचना मिलते ही विकास सिंह 25 जुलाई को वापस टोल प्लाजा पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।

उन्होने बताया कि दुर्घटना में एसी, रिकॉर्डिंग कैमरा, मानिटर, की बोर्ड, माउस, फर्नीचर, लाइट, केबल, सेफ्टी पाइप सहित पूरे बूथ स्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है। जिसकी अनुमानित लागत तीन लाख है। मस्तूरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हाईवा चालक के खिलाफ धारा 281, 324, बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

Search

Archives