Home » एसीबी की बड़ी कार्रवाई : पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

अभनपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने रिश्वतखोरी की शिकायत पर छापेमारी कर पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला रायपुर जिले के अभनपुर ब्लॉक का है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत की गई है। ग्राम गोतियारडीह निवासी प्रार्थी जयवर्धन बघेल जोकि अभनपुर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष हैं। जयवर्धन ने बताया कि हाल ही में उन्होंने एक जमीन खरीदी थी, जिसके नामांतरण करने के नाम पर पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसकी शिकायत उन्होंने एसीबी से की थी।

Search