भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्टेशन में मंगलवार को भिलाई से डोंगरगढ़ की ओर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के इंजन पर एक अज्ञात युवक चढ़ गया। इसी दौरान हाई टेंशन लाईन के सम्पर्क में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला दुर्ग के समीप रसमड़ा स्टेशन का है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जीआरपी और अंजोरा चौकी पुलिस पहुंच गई। युवक का शव मालगाड़ी इंजन के पेंटोग्राफ में फंसा था, जिससे बाहर निकाला गया। मौके पर जीआरपी पुलिस की कार्रवाई जारी है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।







