Home » लिव इन रिलेशन में रहा, महिला गुजारा भत्ता पाने की है हकदार
छत्तीसगढ़

लिव इन रिलेशन में रहा, महिला गुजारा भत्ता पाने की है हकदार

बिलासपुर। शादीशुदा एक व्यक्ति ने सब कुछ छिपाकर एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। रिलेशनशिप के दौरान एक बेटी का जन्म हुआ। तब तक उसने अपनी शादी, पत्नी और तीन बेटियों की जानकारी को छिपाए रखा। बेटी के जन्म के बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे। इसी बीच रिलेशनशिप में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है।

महिला ने कोर्ट में मामला दायर कर अपने और बच्चे के लिए गुजारा भत्ता देने की मांग की। मामले की सुनवाई के बाद ट्रायल कोर्ट ने महिला के आवेदन को स्वीकार करते हुए गुजारा भत्ता देने का आदेश जारी किया। ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुते पति ने हाई कोर्ट में पुनरीक्षण याचिका पेश की थी। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपील को खारिज करते हुए निचली अदालत के फैसले को सही ठहराते हुते गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है।

Search

Archives