Home » मार्निंग वॉक पर निकले मां-बेटे को हाइवा ने रौंदा… मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़

मार्निंग वॉक पर निकले मां-बेटे को हाइवा ने रौंदा… मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक सड़क हादसे में मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में रहने वाली गायत्री बंजारे पति मोहन लाल बंजारे 35 वर्ष अपने 7 वर्षीय बेटे पारस बंजारे के साथ सुबह मार्निंग वॉक पर निकली थी। सुबह 5.30 बजे के आसपास गांव के मरघट के पास पहुंचे थे। इसी दौरान एनटीपीसी सीपत के ग्राम रलिया से राखड़ लोड कर बिलासपुर की ओर जा रही हाइवा सीजी 04 एनडब्ल्यू 5905 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मां बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हाईवा चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस चालक की पतासाजी कर रही है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। सूचना के बाद बिलासपुर एएसपी अर्चना झा सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाईश देते रहे।

Search

Archives