Home » चलती पिकअप में लगी भीषण आग, धूं धूंकर जले 4 लाख रूपए और चेकबुक
छत्तीसगढ़

चलती पिकअप में लगी भीषण आग, धूं धूंकर जले 4 लाख रूपए और चेकबुक

अभनपुर। अभनपुर-राजिम हाईवे पर दोपहर एक पिकअप वाहन अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। चलती गाड़ी के बोनट से धुंआ निकलता देख चालक घबरा गया। यह हादसा उस समय हुआ जब गाड़ी राजिम से रायपुर की ओर तेज गति से जा रही थी। शार्ट सर्किट या तकनीकी खराबी से वाहन मालिक को दोहरा झटका लगा है। गाड़ी जलकर खाक हो गई, वहीं 4 लाख रूपए नगदी भी जल गए।

हादसा इतना अचानक हुआ कि चालक को वाहन से बाहर कूदने के अलावा कुछ भी बचाने का मौका नहीं मिला। मौके पर मौजूद राहगीरों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी आक्रामक थी कि किसी की हिम्मत करीब जाने की नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि पिकअप में काई ज्वलनशील पदार्थ नहीं था, वरना धमाका और भी बड़ा हो सकता था। अंदर रखे 4 लाख रूपये और चेकबुक जल गए।

Search

Archives