Home » बिहार से आने वाली ट्रेनों में विशेष जांच, बैग में मिला हथियारों का जखीरा
छत्तीसगढ़

बिहार से आने वाली ट्रेनों में विशेष जांच, बैग में मिला हथियारों का जखीरा

जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस बल द्वारा बिहार से आने वाली ट्रेनों में विशेष नजर रखी जा रही है। इस बीच अजनबी बैग से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस जिले के रेलवे स्टेशनों की जांच कर संदिग्धों पर पैनी नजर रख रही है।

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के चांपा, अकलंतरा, नैला, कोटमी सोनार रेलवे स्टेशनों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। खासकर बिहार से आने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इस बीच अजनबी बैग से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है।

शुक्रवार 21 अगस्त को अलग-अलग पुलिस टीमों ने पुलिस अधीक्षक वजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में रेलवे स्टेशनों में जाकर जांच की। अभियान के तहत चांपा, अकलतरा एवं कोटमीसोनार रेलवे स्टेशनों पर पुलिस टीमों द्वारा यात्रियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनके सामान की गहन जांच की गई। विशेष रूप से बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। चेकिंग के दौरान कुछ लावारिस बैगों से हथियार भी बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस द्वारा सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जिले के पुलिस बल द्वारा रेलवे स्टेशनों की जांच को लेकर अभियान चला रहे है, ताकि रेलवे के माध्यम से आने जाने वाले संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। स्टेशन परिसर में आने जाने वाले यात्रियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। वहीं लावारिस सामान मिलने की स्थिति में उसकी जांच के साथ संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्लेटफार्म और प्रवेश, निकास द्वार पर भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस या रेलवे सुरक्षा कर्मियों को सूचना देने कहा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन सार्वजनिक और संवेदनशील स्थल हैं। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

Search

Archives