Home » शराब भट्ठी के पास मचाया आतंक… युवक पर खूनी हमला, आरोपी कर रहा था अवैध वसूली
छत्तीसगढ़

शराब भट्ठी के पास मचाया आतंक… युवक पर खूनी हमला, आरोपी कर रहा था अवैध वसूली

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला शराब भट्ठी में एक व्यक्ति पर शराब की शीशी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल कुंदन पटेल निवासी राजाबाड़ा मंगला ने बताया कि वह खेती किसानी और सब्जी व्यवसाय करता है। शाम लगभग 4 बजे वह शराब की भट्ठी पहुंचा, तभी अमित यादव उर्फ फोनी वहां आया और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। पैसे देने से मना करने पर अमित ने अश्लील गालियां दी और जान से मारने की धमकी देते हुए शराब की शीशी से उसके चेहरे पर हमला कर दिया। इस हमले में कुंदन के दाहिने आंख के नीचे, माथे, सिर और हाथ में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुंदन को उसके भतीजे ने अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115, 119, 296, 351 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Search

Archives