Home » जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता : बीजापुर के 8 खिलाड़ियों का हुआ चयन
छत्तीसगढ़

जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता : बीजापुर के 8 खिलाड़ियों का हुआ चयन

बीजापुर। चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता जो की 30 मई 2025 से 2 जून 2025 तक चंडीगढ़ पंजाब में आयोजित होने वाली है जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश की सॉफ्टबॉल टीम में बीजापुर जिले के 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें बालिका वर्ग में अनुराधा कोवासी, अस्मिता मारपल्ली ज्योति ओयाम, रिंकी हेमला, लक्ष्मी बघेल, पूजा कोरसा बालक वर्ग में लक्ष्य निषाद और राकेश कड़ती शामिल हैं।

नेशनल प्रतियोगिता में चयन होने एवं पदक जीतकर आने के लिए जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी साथ ही अकादमी के खेल प्रभारी नारायण प्रसाद गवेल ने भी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की समस्त जानकारी सॉफ्टबॉल के अंतरराष्ट्रीय कोच एवं जिले के श्रम निरीक्षक सोपान कर्णेवार के द्वारा दी गई।

Search

Archives