Home » तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो बाइक में सवार 3 लोगों की मौत, कार सवार दो घायल, दो फरार
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो बाइक में सवार 3 लोगों की मौत, कार सवार दो घायल, दो फरार

मनेंद्रगढ़। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो बाइक में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है। मृतकों में 2 पुरूष और एक युवती है। वहीं कार सवार चार में से 2 युवक भी घायल हुए हैं और दो युवक मौके से फरार हो गए। हादसा नेशनल हाइवे-43 स्थित ग्राम बरबसपुर की है।

बताया जा रहा है कि कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हुआ इससे एक अन्य मोटरसायकल भी चपेट में आया और 3 लोगों की जान चली गई। कार चालक के नशे में होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे।

घटना के तुरंत बाद दो लोग फरार हो गए वहीं कार सवार दो लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है, वहीं घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया है। फरार लोगों की तलाश की जा रही है।

Search

Archives