Home » मुठभेड़ में 25 लाख का कुख्यात इनामी नक्सली यसन्ना भी ढेर
छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में 25 लाख का कुख्यात इनामी नक्सली यसन्ना भी ढेर

रायपुर।  नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में नक्सल ऑपरेशन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच करीब 50 घंटे से ज्यादा समय तक चली एनकाउंटर में 25 लाख रुपये का इनामी डीकेएसजेडसीएम (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी) का कुख्यात नक्सली यसन्ना उर्फ जंगू नवीन भी मारा गया।

60 साल के यसन्ना का असली नाम सज्जा वेंकट नागेश्वर राव था। वह आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले का निवासी था। माओवादी उसे कोड नाम राजन्ना, मधु या यासन्ना बुलाते थे। वह साउथ जोनल कमेटी का सदस्य था और छत्तीसगढ़ सरकार ने उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। 21 मई को हुई मुठभेड़ में 70 वर्षीय खूंखार नक्सली नंबाला केशव राव उर्फ अलियास बसवराजू, कुख्यात नक्सली यसन्ना उर्फ जंगू नवीन समेत कुल 27 नक्सली मारे गये हैं।

दो जवानों की शहादत, घायलों का इलाज जारी- इस एनकाउंटर में दो डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के जवान वीरगति को प्राप्त हुए हैं। पहला जवान भट्टबेड़ा गांव का रहवे वाला था जो पूर्व नक्सली था और सरेंडर कर डीआरजी में भर्ती हुआ था। दूसरा जवान बीजापुर का निवासी है, जो एक आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आया था। इसके अलावा कुछ अन्य जवान घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मारे गए नक्सलियों के शवों को हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय लाया गया है, जहां से पोस्टमॉर्टम और संबंधित औपचारिकतायें पूरी कर रवाना किया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों के जवानों ने जश्न भी मनाया।

Search

Archives