Home » नेशनल पार्क इलाके में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़

नेशनल पार्क इलाके में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली ढेर

बीजापुर। जिले के नेशनल पार्क इलाके में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक और नक्सली मारा गया है।  लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ एक और इनामी नक्सली नेता भास्कर को फोर्स ने ढेर कर दिया। वह नक्सलियों के तेलंगाना स्टेट कमेटी का इंजार्च था। मौके से एके-47 रायफल बरामद की गई है। गुरुवार को इसी क्षेत्र में जवानों ने एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली नेता सुधारकर को ढेर किया था।

घने जंगलों में स्थित नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़ जारी है। शुक्रवार को हुई इस मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने एक 25 लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया है, जो तेलंगाना स्टेट कमेटी से जुड़ा अहम सदस्य बताया जा रहा है। घटनास्थल से एके 47 राइफल भी बरामद हुई है।

लगातार दूसरे दिन मिली इस सफलता से सुरक्षा बलों का मनोबल काफी ऊँचा हुआ है और नक्सलियों की कमर टूटती नज़र आ रही है। सुरक्षा बलों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए हैं। डीआरजी, सीआरपीएफ और एसटीएफ की संयुक्त टीम जंगलों में गश्त कर रही है। मुठभेड़ के दौरान इलाके में भारी गोलाबारी हुई और तगड़ी जवाबी कार्रवाई में यह नक्सली मारा गया।

Search

Archives