Home » सड़क पर रास्ता रोककर लूटपाट करने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
छत्तीसगढ़

सड़क पर रास्ता रोककर लूटपाट करने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

जांजगीर-चांपा। जिले के सारागांव थाना क्षेत्र में लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद एक आरोपी को पकड़ लिया गया था। दो अन्य फरार चल रहे थे।

गौरतलब है कि प्रार्थी केशव करियारे निवासी सारागांव जो कोटाडबरी से 15 दिसंबर की रात लगभग 7.45 बजे बाइक से अपने घर सारागांव जा रहा था। रास्ते में ग्राम कमरीद मेन रोड पिलारी नहर के पास करीब 9.30 बजे तीन अज्ञात आरोपियों के द्वारा उसका रास्ता रोककर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर बैग में रखे नगदी 50 हजार रूपए को लूटकर भाग निकले थे। जिसकी रिपोर्ट पर थाना सारागांव में धारा 126, 206, 351, 309, 3 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक चांपा जांजगीर के निर्देश पर आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित किया गया था। गठित टीम के द्वारा आरोपियों दीपक कुमार कश्यप उर्फ पिंटू निवासी गौद को गिरफ्तार किया गया, वहीं प्रकरण के आरोपी कोमल कश्यप व राहुल कुमार निर्मलकर दोनों निवासी गौंद घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे, जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया, जिसके कब्जे से रकम 4500 रूपए बरामद कर आरो्रपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी सारागांव, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक पारस पटेल, सहायक उपनिरीक्षक विवेक सिंह सायबर सेल, एएसआई राजेश सिंह थाना सारागांव, प्रधान आर, मनोज तिग्गा, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, मोहम्मद शाहबाज, अर्जुन यादव, रोहित कहरा तथा थाना सारागांव स्टाफ का सहयोग रहा।

Search

Archives