सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए हैं, वहीं इस मुठभेड़ में दो जवानों को घायल हो गए। जवानों को हल्की चोटें आई है।
पी सुंदरराज आईजी बस्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना पर शनिवार की सुबह डीआरजी सुकमा और सीआरपीएफ का संयुक्त बल सर्च अभियान के लिए रवाना किए गए थे, जहां सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई, जिसके बाद इलाके के सर्च में 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए।
सुरक्षा बल ने घटना स्थल से बड़ी संख्या में एके 47 सहित अन्य हथियार बरामद किए, वहीं इस मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के मारे जाने की आशंका से सर्च अभियान जारी है। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है।







