Home » नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में 11 सुरक्षाकर्मी घायल, एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया
छत्तीसगढ़

नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में 11 सुरक्षाकर्मी घायल, एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले देर शाम कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में नक्सलियों ने कई आईईडी धमाकों को अंजाम दिया, जिसमें कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकालकर एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया।

घायल हुए जवानों में से 10 छत्तीसगढ़ पुलिस की यूनिट डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के थे, जबकि एक कोबरा यूनिट के सब इंस्पेक्टर थे।
घायल कोबरा यूनिट के अफसर की पहचान 210वीं बटालियन के सब-इंस्पेक्टर रुद्रेश सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार डीआरजी के दो जवानों के पैरों में चोटें आई हैं, जबकि तीन अन्य की आंखों में छर्रे लगे हैं। घायल जवानों को रायपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Search

Archives