बिलासपुर/ कोटा। थाना कोटा पुलिस ने चोरी के एक प्रकरण का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी करने वाले दोनों आरोपियों एवं चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी महिला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
दरअसल 11.08.2026 को प्रार्थी राजकुमार पिता मुरारी लाल गोयल निवासी रतनपुर थाना रतनपुर थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.08.2026 को बाकीघाट कोटा में स्थित गोयल क्रेशर उद्योग में अज्ञात आरोपियों के द्वारा रात्रि में 01 नग जैपलेट, 01 नग रोलर, 01 नग क्रेशर का साप्ट, 01 नग जाली का साप्ट, 01 नग जाली, 01 टाइगर प्लेट, 02 जाली कवरिंग, 01 साइट प्लेट एवं छोटे सामान कुल कीमती 50000 रुपये को चोरी कर ले गए हैं की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 649/2026 धारा 331(4), 305(ए), 317,3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना कोटा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण कर आस पास लगे हुए सी.सी.टी.वी. फुटेज एवं संदेहियों से पूछताछ करने पर रंजीत शिकारी पिता भरत शिकारी उम्र 25 वर्ष एवं अमृत शिकारी पिता रामायण शिकारी उम्र 40 वर्ष निवासी बाकीघाट सोनवानी तालाब के पास, कोटा को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की संपत्ति को आरोपिया मालती मानिकपुरी पति कलेश राम मानिकपुरी उम्र 50 वर्ष निवासी मौहारखार कोटा को बेचना स्वीकार किया गया है। प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से शत प्रतिशत चोरी की संपत्ति को बरामद कर पुलिस के कब्जे में लिया गया है।







