बिलासपुर। हाईकोर्ट की 25 वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) के अवसर पर शनिवार यानी 27 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने उद्बोधन देंगे। इसके बाद राज्यपाल रेमन डेका कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अंत में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के अग्रवाल धन्यवाद ज्ञापित करेंगे और फिर नेशनल एंथम के साथ समारोह का समापन होगा। यह आयोजन हाईकोर्ट के 25 वर्षों की उपलब्धियों को याद करने और न्यायिक प्रतिष्ठान की प्रगति का जश्न मनाने का महत्वपूर्ण अवसर है।







