Home » अशांति फैलाने वाले गुंडा-बदमाश उपद्रवियों पर पुलिस की कार्यवाही, इतने को किया गिरफ्तार
बिलासपुर

अशांति फैलाने वाले गुंडा-बदमाश उपद्रवियों पर पुलिस की कार्यवाही, इतने को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। थाना तारबाहर पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की है। पेट्रोलिंग के दौरान अलग-अलग स्थान से 8 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है।

नवरात्रि त्यौहार के मद्देनजर बिलासपुर जिले की पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना तारबाहर से एक टीम थाना क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिग के लिए रवाना किया गया था। टीम के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों पुराना बस स्टैंड, देशी शराब भट्टी, राजीव कंपलेक्स के आसपास से अशांति फैलाने वाले 8 बदमाश उपद्रवियों को पकड़ा गया जिनके विरुद्ध थाना तारबाहर में पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

Search

Archives