बिलासपुर जिले में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने ही मोहल्ले में रहने वाली 40 साल की महिला से विवाह रचाया। इस अनोखे विवाह का गवाह पूरा मोहल्ला बना और दोनों ने विधि-विधान के साथ सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार किया। फेरे लेने के बाद बुजुर्ग दूल्हा ने अपनी मूंछों पर ताव देकर आत्मविश्वास का परिचय दिया और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।

इसके बाद मोहल्ले में स्थित भगवान शिव के मंदिर में विधिवत रूप से शादी संपन्न कराई गई। शादी में मोहल्ले के लोगों ने भी शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। इस अनोखे विवाह की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है।







