Home » भारी वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, एक आरक्षक की मौत, दूसरा गंभीर
बिलासपुर

भारी वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, एक आरक्षक की मौत, दूसरा गंभीर

बिलासपुर। बिलासपुर में रविवार की रात तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार 2 आरक्षकों को ठोेकर मार दी। हादसे में एक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सामने आई है।आरक्षक संदीप कुर्रे (31) सिविल लाइन थाने में पदस्थ था। रविवार की रात वह अपने आरक्षक दोस्त नवीन बागड़े के साथ किसी काम से रायपुर रोड तिफरा की तरफ गया हुआ था। दोनों बाइक से रात करीब 10 बजे शहर की तरफ लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक महाराणा प्रताप चौक स्थित फ्लाई ओवर के पास पहुंची थी। इसी दौरान अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आ गए।सिर पर आई गंभीर चोट, मौके पर हुई मौतघटना के बाद राहगीरों ने हादसे की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घायल नवीन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि मृतक संदीप के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।सीसीटीवी खंगाल रही पुलिसहादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरक्षकों की बाइक को ठोकर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो पाई है, जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बारिश हो रही थी। ऐसे में पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए वाहन की तलाश कर रही है।

Search

Archives