Home » अरपा नदी में बहे बाइक सवार की 36 घंटे बाद मिली लाश, 8 किमी दूर एसडीआरएफ ने किया बरामद
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

अरपा नदी में बहे बाइक सवार की 36 घंटे बाद मिली लाश, 8 किमी दूर एसडीआरएफ ने किया बरामद

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाली में सोमवार की शाम 6 बजे एनिकट को पार करते समय एक बाइक सवार बह गया था। उसकी बाइक एनिकट में फंस गई थी। जिसे मंगलवार को बरामद कर लिया गया था। लापता विशंभर निषाद का कोई पता नहीं चल पाया था। आखिरकार 36 घंटे बाद सुबह 9 बजे एसडीआरएफ की टीम ने घटना स्थल से 8 किमी दूर मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम ठाकुरदेवा के पास से शव को बरामद कर लिया है।

ज्ञात हो कि सोमवार की शाम ग्राम जैतपुर निवासी विशंभर निषाद 50 वर्ष तीज में अपनी बहन को लेने चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम सरवानी जा रहा था। पाली स्थित एनिकट के उपर बह रहे पानी के बीच अपनी बाइक से पार हो रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने पर वह पानी में गिरा और बह गया था। मस्तूरी पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Search

Archives