Home » तेज रफ्तार कार दीवार से टकराई, तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
बिलासपुर

तेज रफ्तार कार दीवार से टकराई, तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

बिलासपुर।  तखतपुर ग्राम काठाकोनी बिनोरी मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई ।  हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। काठाकोनी निवासी पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव ,विजय राजपूत , मोनु यादव , जयंत वैष्णव सभी कार से बिलासपुर प्लंबर का काम करने गए थे।

आज बिलासपुर से वापस काठाकोनी आ रहे थे तभी कर अनियंत्रित होकर ग्राम बिनोरी मोड़ के पास दीवार से टकरा गई।  हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हैं।  घायलों को इलाज के लिए डायल 112 की मदद से बिलासपुर सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।  घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही।  पुलिस ने मृत व्यक्तियों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Search

Archives