Home » चाकू दिखाकर लोगों को डराने व धमकाने वाला युवक गिरफ्तार
बिलासपुर

चाकू दिखाकर लोगों को डराने व धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। चाकू दिखाकर आम लोगों को डराने व धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश मगरपारा चौक के पास राहगीरों को चाकू दिखाकर डरा रहा था।

दरअसल चुनाव के मद्देनजर पुलिस टीम टाउन का भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मगरपारा चौक के पास आदतन बदमाश शिव कुमार उर्फ पप्पू डहरिया 35 वर्ष निवासी शेर गली जरहाभाठा के द्वारा एक बटनदार चाकू दिखाकर आम लोगों को डराने व धमकाने की सूचना मिली। इस पर थाना सिविल लाईन पुलिस ने मौके पर दबिश दी और युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से बटनदार चाकू को जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है। आरोपी शिव कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Search