Home » कमला गंगा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच की सीटें ब्लेड से काटी, वीडियो को देख आपको भी आएगा गुस्सा!
बिहार

कमला गंगा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच की सीटें ब्लेड से काटी, वीडियो को देख आपको भी आएगा गुस्सा!

पटना से जयनगर के बीच चलने वाली कमला गंगा इंटरसिटी एक्स

पटना। पटना से जयनगर के बीच चलने वाली कमला गंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्स पर एक यात्री द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन के स्लीपर कोच में कई सीटों को धारदार ब्लेट या चाकू से काटा गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सीटों पर लंबी दरारें हैं। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों ने बताया कि कोच की लगभग सीटों का ऐसा ही हाल था, जो बेहद हैरान करने वाली बात है। इस वीडियो को वर्क एमिनेंट नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।

कैप्शन में लिखा है- ट्रेन की सीटों को ब्लेड से काटा गया। ये वे लोग हैं जो भारत के बढ़ते बुनियादी ढांचे से नफरत करते हैं, जिन्हें प्रगति में नहीं, विनाश में सुकून मिलता है। जब भी देश आगे बढ़ता है, वे एक-एक करके तोड़फोड़ करके उसे तोड़ने की कोशिश करते हैं।

सोशल मीडिया पर मिली ऐसी प्रतिक्रिया

इस फुटेज ने लोगों में भारी गुस्सा पैदा कर दिया है और एक्स और इंस्टाग्राम पर यूजर्स सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी निगरानी और कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, यह बेहद शर्मनाक है कि लोगों की सोच में आज भी तोड़फोड़ करना शामिल है। अगर इस घटना के लिए जिम्मेदार लोग किसी भी तरह पकड़े जाते हैं, तो उनसे नुकसान की भरपाई करनी चाहिए और कानूनी रूप से दंडित भी किया जाना चाहिए।

एक अन्य यूजर ने लिखा- इस देश में शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। समस्या यह है कि लोगों को स्कूलों में यह शिक्षा नहीं मिलती। ऐसे उपद्रवियों को पकड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए और उन्हें ट्रेनिंग मिलनी चाहिए। ट्रेनों में पुलिस की हमेशा आवश्यकता होती है और टिकट के साथ उनका नंबर भी दिया जाना चाहिए।

तीसरे यूजर का कहना है कि ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे होने चाहिए। अपराधियों की पहचान करके उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। हम उन्हें मनमानी करने नहीं दे सकते।

अन्य यूजर ने कहा, दुख की बात है कि कानून व्यवस्था एक मजाक है। अपराधी बच निकलेंगे और कभी पकड़े नहीं जाएंगे और उन्हें कड़ी सजा नहीं मिलेगी। ऐसे अपराधियों के लिए कोई समाधान नहीं है। उन्हें पकड़े जाने या दंडित होने का कोई डर नहीं है।

Search

Archives