Home » कपड़े उतार लड़की ने किए गंदे इशारे, अश्लील वीडियो कांड में फंसा शिक्षा, पांच लाख की डिमांड
देश बिहार

कपड़े उतार लड़की ने किए गंदे इशारे, अश्लील वीडियो कांड में फंसा शिक्षा, पांच लाख की डिमांड

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में जोगसर थानाक्षेत्र के बूढ़ानाथ में रहने वाले एसके नाम से जाने जाने पहचाने वाले एक शिक्षक अश्लील वीडियो के जाल में बुरी तरह फंस गया। मामला बुधवार को प्रकाश में आया है।

पूर्णिया जिले के एक ब्लाक में तैनात उक्त शिक्षक को वीडियो कॉलकर एक युवती ने उन्हें उत्तेजित करने वाले संवाद कर खुद को न्यूड कर झांसे में ले लिया। इसके बाद कॉल भी लड़की की तरफ से ही कट हो गया। तब शिक्षक ने राहत की सांस ली, लेकिन कॉल कट जाने से उनका संकट टला नहीं था। बल्कि वह बुरी तरह उस ब्लैकमेलर युवती के जाल में फंसते नजर आए। वीडियो कॉल कट करने के करीब एक घंटे बाद लड़की का कॉल आया। उन्हें एक वीडियो क्लिप का मैसेज भेजा गया था। जिसे देख वह घबरा गए। कॉल करने वाली लड़की ने फिर कॉल कर उन्हें पांच लाख रुपये एक अकाउंट में भेजने की धमकी दी। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध केस दर्ज कराने की बात कही।

एक अकाउंट में 25 हजार रुपये भेजे

भयभीत शिक्षक ने कहा कि उनके पास फिलहाल इतनी रकम नहीं है। उन्होंने एक अकाउंट में 25 हजार रुपये भेज उन्हें परेशानी से छुटकारा देने को गिड़गिड़ाया, लेकिन युवती का कॉल फिर देर शाम ही आ गया। युवती ने शिक्षक को यह धमकी दी कि उसके फेसबुक प्रोफाइल से उसके सारे अपनों की सूची ले रखी है। 5 लाख नहीं देने पर उन्हें वह वीडियो क्लिप भेज देगी। एक कॉल उन्हें दिल्ली पुलिस का सब इंस्पेक्टर बता किसी पुरुष ने भी कड़क लहजे में किया। कार्रवाई कर जेल भेजने की धमकी दी। यह भी कहा कि अगर लड़की से समझौता कर लो तो बात बन सकती है। वीडियो कॉल को रिसीव कर परेशानी में पड़ गए उक्त शिक्षक को तिलकामांझी निवासी शिक्षक दोस्त ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराने का दबाव बनाया, लेकिन लोकलाज के भय से केस दर्ज कराने के बजाय अपने एक इंस्पेक्टर रिश्तेदार से मदद मांगी।

Search

Archives